22 नवंबर को मनेगा झारखंड विस का स्थापना समारोह, CM हेमंत आमंत्रित

रांची : झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 22 नवंबर 2026 को विधानसभा परिसर में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने आज यानी बुधवार को CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर

CM हेमंत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 22 नवंबर 2026 को विधानसभा परिसर में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने आज यानी बुधवार को CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। CM ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। CM हेमंत सोरेन से रंजीत कुमार ने झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने CM को आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले झारखंड विधानसभा के 26वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

Read More : रांची को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, महापौर ने पार्षदों से की अपील

CM ने स्वीकार किया आमंत्रण

CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

22 नवंबर को विधानसभा परिसर में होगा आयोजन

झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ के मौके पर 22 नवंबर 2026 को विधानसभा परिसर में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। CM सचिवालय की ओर से 18 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 362/2026 में यह जानकारी दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *