इबोला को लेकर झारखंड सरकार सतर्क, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश

रांची : झारखंड में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्य की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रिम्स, सभी मेडिकल कॉलेजों,

इबोला
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्य की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रिम्स, सभी मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार तैयारी रखने का निर्देश दिया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक झारखंड में इबोला का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने संभावित खतरे से निपटने के लिए निगरानी और चिकित्सा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Read More : संवाद-2026 में 13 शोध प्रस्ताव पेश, पारंपरिक ज्ञान पर हुई चर्चा

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बढ़ेगी निगरानी

स्वास्थ्य मंत्री ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार स्क्रीनिंग की व्यवस्था मजबूत करने को कहा। उन्होंने सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने, पर्याप्त पीपीई किट उपलब्ध कराने और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने को भी कहा।

संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल होगी कार्रवाई

डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध मरीज की जानकारी मिलने पर तत्काल रिपोर्टिंग की जाए। साथ ही सुरक्षित तरीके से सैंपल संग्रह, जांच और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संभावित संक्रमण से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पहले से तैयार रहना होगा।

रिम्स में 12 नवंबर को हुई थी मॉक ड्रिल

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रिम्स में 12 नवंबर 2026 को इबोला से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इस अभ्यास के जरिए संक्रमण की आशंका से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया था। मंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और इबोला से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *