SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची में निषेधाज्ञा, 200 मीटर तक प्रतिबंध

रांची : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित होने वाली तीन परीक्षाओं को लेकर रांची के तीन परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत

निषेधाज्ञा लागू
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित होने वाली तीन परीक्षाओं को लेकर रांची के तीन परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 23 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे।

Read More : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, राज्यपाल को न्योता

तीन परीक्षाओं के लिए जारी हुआ आदेश

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक तीन पालियों में निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी :

  • Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026
  • Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFS Examination, 2025
  • Junior Engineer (Telecommunication) Examination, 2026

ये परीक्षाएं रांची के तीन केंद्रों पर आयोजित होंगी। परीक्षा का कदाचार मुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों की ओर से भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। इसी को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में ये प्रतिबंध

अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत की ओर से जारी आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा निम्नलिखित प्रतिबंध लागू होंगे :

  1. पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों-कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को छूट रहेगी।
  2. किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
  3. बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम और बारूद जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक रहेगी। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है।
  4. लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा और भाला जैसे हरवे-हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को छूट रहेगी।
  5. किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित नहीं की जा सकेगी।

इन तीन परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा

प्रशासन की ओर से जिन तीन परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं :

  1. Capstone Tech Online Examination Centre: आउटर रिंग रोड, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास, सुनैना बैंक्वेट हॉल के सामने, कांके, रांची।
  2. Ideal International School: शिव मंदिर के पास, दलादिली, रांची।
  3. SDZ Infotech-1: रामपुर, गनरके, झारखंड।

23 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा आदेश

जिला प्रशासन के अनुसार, यह निषेधाज्ञा 23 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *