ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

रांची: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से आज बुधवार को छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने राजधानी के मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन  की ओर से आज बुधवार को छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने राजधानी  के मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।  इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।  प्रदर्शन का नेतृत्व अफजल दुर्रानी ने किया. उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारे बाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। उपायुक्त कार्यालय के घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई। छात्रों का कहना है कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इस मुद्दे पर जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

also read : लातेहार में कोल कंपनी के CGM समेत 7 कर्मियों को बनाया बंधक, लिखित आश्वासन पर रिहाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *