रांची: रांची गौशाला न्यास के तत्वावधान में 122वाँ वार्षिक श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं अपार उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक मनीष लोधा ने सपरिवार विधि-विधान से गणेश पूजन कर किया। इसके पश्चात पूरे दिन गौ-माता पूजन, दर्शन एवं तुलादान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपराह्न 3 बजे से बच्चों के लिए चित्रकला, एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने किया बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे इस उसके पश्चात संध्या 6:00 बजे से दानदाताओं, सजाजिक, धार्मिक संस्थाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हाथों अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।
1100 गौवंश की सेवा जिस समर्पण भाव से की जा रही है, वह अत्यंत सराहनीय : राज्यपाल
राज्यपाल ने अपने संबोधन में रांची गौशाला न्यास की सराहना करते हुए कहा कि 122 वर्षों से गौशाला का इतने सुंदर एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालन होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें जुड़े सभी गौसेवक तन, मन और धन से निःस्वार्थ भाव से सेवा में समर्पित हैं। वर्तमान में यहाँ।1100 गौवंश की सेवा जिस समर्पण भाव से की जा रही है, वह अत्यंत सराहनीय है। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण एवं मात्र ₹10 में छह रोटी, सब्जी और अचार उपलब्ध कराने की पुण्य सेवा भी समाज के प्रति गौशाला के सेवा-भाव का सराहनीय उदाहरण है।
जाके घर होवे गाय बाक़े भाग्य को सराहे………भजन पर थिरके भक्त
भजन गायक गोवर्धन मथुरा से पधारे राजेश प्रसाद शर्मा एवं उनके टीम द्वारा भजन एवं श्री कृष्ण रासलीला की। भजन जाके घर होवे गाय बाक़े भाग्य को सराहे….. “ऐसे कई भजन सुनकर सभी गौ भक्त आनंद विभोर हुए आज के महोत्सव में सभी गौ भक्तों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी महोत्सव मनाया। रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार जी ने समाज के सभी वर्गों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता से गोपाष्टमी महोत्सव सफल हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी सहयोग और समर्पण से रांची गौशाला न्यास भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर गौ-सेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा । महोत्सव संयोजक मनीष लोधा एवं सह संयोजक अमित चौधरी ने सभी रांची वासीयो एवं गौ भक्तों एवं सभी दानदाताओं के सहयोग के धन्यवाद किया।
शहर में 12 विभिन्न स्थानों पर गाय बछड़ा सहित गौ पूजन की व्यवस्था की गई थी
रांची शहर के विस्तार और गौ भक्तों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए शहर में 12 विभिन्न स्थानों पर गाय बछड़ा सहित गौ पूजन की व्यवस्था की गई। चांदनी चौक कांके रोड, बसंत बिहार कांके रोड, श्री कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड, हरिओम टावर सर्कुलर रोड, दुर्गा मंदिर बकरी बाजार, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा सदन पथ, सीएन होंडा शोरूम बरियातू रोड, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी बरियातू, श्री राणी सती मंदिर रातु रोड, चुटिया धर्मशाला चुटिया, सहजानंद चौक हरमू रोड, ब्लेयर अपार्टमेंट मेन रोड इन सभी जगह पर प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक गौ पूजन हुई।
जिस घर में गौ माता की सेवा होती है वहां से सभी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है
रांची गौशाला न्यास के उपाध्यक्ष सह न्यासी अध्यक्ष रतन जालान ने कहां की गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है सबसे बड़ी सेवा गौ सेवा जिस घर में गौ माता की सेवा होती है वहां से सभी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा आ जाती है उन्होंने से सबसे निवेदन भी किया कि सभी गौ सेवा जरूर करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रहे शामिल
उपाध्यक्ष सह न्यासी अध्यक्ष रतन जालान, ट्रस्टी ओम प्रकाश छापड़िया, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, राजकुमार टिंबडेवाल, सतीश कुमार तुलस्यान राजकुमार केडिया, किशोरी लाल चौधरी, सज्जन सर्राफ, अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, उपमंत्री सुरेश कुमार जैन, राजेंद्र बंसल कार्यकारिणी सदस्य भानु जालान, काशी प्रसाद कनोई, आनंद पसारी, हेमेंद्र सिंह, भरत बगड़िया, पवन केडिया, प्रकाश काबरा, घनश्याम शर्मा, पवन केडिया, विमल जैन, सुशील केडिया, अनुपम गाड़ोदिया, बिजय खोवाल, सतीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाया यह जानकारी प्रवक्ता मनीष लोधा ने दी।






