रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने हिन्द मजदूर सभा की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष व कोलफील्ड मजदूर यूनियन के महामंत्री सुरेन्द्र पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी संवेदना में कहा कि मजदूर आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे सुरेन्द्र पाठक जीवन पर्यन्त श्रमिक हितों के संरक्षण के प्रति समर्पित रहे।
also read : जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर बनाया जा रहा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में मंडप और जयमाल स्टेज
कुछ दिन पहले फोन पर मेरा ही हाल-समाचार लिया और अपने बारे में पूछने पर कोई गंभीर बात नहीं बताया। अकस्मात उनके निधन की खबर ने मर्माहत कर दिया। श्री सहाय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की बेला में संबल प्रदान करने की कामना की।





