विद्युतकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग, अधिकारियों से मिले अजय राय

खूंटी : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को खूंटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रांची सप्लाई एरिया बोर्ड के खूंटी डिवीजन में कार्यरत विद्युतकर्मियों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात

अजय राय

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को खूंटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रांची सप्लाई एरिया बोर्ड के खूंटी डिवीजन में कार्यरत विद्युतकर्मियों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने विद्युतकर्मियों की परेशानियों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। अजय राय ने अधिकारियों के सामने कार्यस्थल पर विद्युतकर्मियों को हो रही परेशानियों, लंबित समस्याओं और जरूरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि विद्युतकर्मी विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Read More : छठ पूजा के बाद घाटों की सफाई में जुटी रांची नगर निगम की टीम

विद्युतकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

अजय राय ने कहा कि बिजलीकर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युतकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण, जरूरी सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता जेम्स कुजूर, सहायक विद्युत अभियंता शैलेश कुमार कश्यप और आनंद कुमार कच्छप ने विद्युतकर्मियों से बातचीत की। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

विद्युतकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी : अजय राय

अजय राय ने अधिकारियों के सकारात्मक रुख का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्युतकर्मियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ विद्युतकर्मियों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में कार्यरत विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर संघ हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *