चाईबासा में बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष सभा आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा के एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें तीन महान विभूतियों एनडी ग्रोवर, पंडित जवाहरलाल नेहरू और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान को याद किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को

चाईबासा

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा के एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें तीन महान विभूतियों एनडी ग्रोवर, पंडित जवाहरलाल नेहरू और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान को याद किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश, समाज और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना विकसित करना था। सभा की शुरुआत तीनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

Read More : विद्युतकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग, अधिकारियों से मिले अजय राय

प्राचार्य ने महान विभूतियों के आदर्शों से सीख लेने की दी प्रेरणा

विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्वों का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत होता है। विद्यार्थियों को उनके विचारों और आदर्शों से सीख लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

कविता के जरिए बताया महान विभूतियों का योगदान

सभा में एसबी सिंह ने कविता के माध्यम से एनडी ग्रोवर, पंडित जवाहरलाल नेहरू और भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं योगदान को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं, छात्रा दिव्यांशी दास ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को झारखंड स्थापना दिवस के महत्व के साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जानकारी भी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *