भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी को लेकर BJP का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची : झारखंड में जनजाति महिलाओं के साथ कथित अत्याचार के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मंगलवार को रांची स्थित लोकभवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपों के घेरे में आए कांग्रेस विधायक

भूषण बाड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में जनजाति महिलाओं के साथ कथित अत्याचार के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मंगलवार को रांची स्थित लोकभवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपों के घेरे में आए कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की।

Read More : होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीयों से भरे LPG टैंकर पर मिसाइल हमला

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

धरना-प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जनजाति विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल के दिनों में आदिवासी महिलाओं के साथ ज्यादती की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। धरने में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता पिंकी खोया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक और पूर्व विधायक रामकुमार पाहन शामिल हुए। महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भाजपा एसटी मोर्चा और महिला मोर्चा की आठ सदस्यीय टीम लोकभवन पहुंची। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी और आदिवासी बेटियों के साथ कथित अन्याय एवं अत्याचार के मामलों में कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है और सरकार में शामिल कांग्रेस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया। भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया गया है। वहीं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सरकार सत्ता में आई है, तब से जनजातियों पर अत्याचार बढ़ा है। उनके मुताबिक, सरकार इन घटनाओं को रोकने के बजाय अपनी झोली भरने में लगी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *