रांची : वाहे गुरु के जयकारों और शबद-कीर्तन के बीच मंगलवार की सुबह कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड में भक्ति का माहौल देखने को मिला। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भोर होते ही सिख संगत अपने-अपने इलाकों से गुरुद्वारा साहिब पहुंची। अरदास के बाद प्रभात फेरी शुरू हुई। श्रद्धालुओं के शबद-कीर्तन और ‘सतनाम वाहे गुरु’ के जयघोष से कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियां गूंज उठीं।
Read More : झारखंड स्थापना दिवस पर विवाद, प्रवीण प्रभाकर ने सरकार पर साधा निशाना
शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली ने विभिन्न शबदों का गायन किया। मंडली में सुंदर दास मिड्ढा, रमेश पपनेजा, इंदर मिड्ढा, पाली मुंजाल, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, बबीता पपनेजा, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिड्ढा, मनजीत कौर और मिताली तेहरी शामिल थीं। कीर्तन मंडली ने ‘परगट भई सगले जुग अंतर गुरु नानक की वडीआई’, ‘सतगुर नानक परगटया मिटी धुंध जग चानण होआ’, ‘जिथे बाबा पैर धरे पूजा आसण थापण सोआ’ और ‘बाबे तारे चार चक नउ खंड प्रिथवी सचा ढोआ, गुरमुख कलि विच परगट होआ’ जैसे शबदों का गायन किया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई की और प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सरदार छोटू सिंह निशान साहिब लेकर प्रभात फेरी की अगुवाई कर रहे थे। वहीं, मनीष मिड्ढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु जी से सभी की कुशलता के लिए अरदास की। सुबह 8:15 बजे प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पहुंची। यहां अरदास के साथ इसका समापन हुआ। इसके बाद सत्संग सभा की ओर से संगत के लिए चाय-नाश्ते का लंगर लगाया गया।
20 नवंबर को प्रभात फेरियों का होगा समापन
सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियों का समापन 20 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में भव्य दीवान सजाया जाएगा। इसका आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। दीवान की समाप्ति के बाद दोपहर 3 बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से कुल चार विशेष दीवान सजाए जाएंगे। इनमें सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई गुरमनप्रीत सिंह, दिल्ली वाले विशेष रूप से रांची पहुंचेंगे। सभा की ओर से सभी दीवानों की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
मंगलवार को निकाली गई प्रभात फेरी में सुरेश मिड्ढा, हरविंदर सिंह बेदी, अशोक गेरा, जीवन मिड्ढा, मोहन काठपाल, हरगोविंद सिंह, जयराम काठपाल, लक्ष्मण सरदाना, आशु मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, अश्विनी सुखीजा, रमेश गिरधर, गुरदीप सिंह मल्होत्रा, अशोक मुंजाल, हरीश तेहरी, भगवान दास मुंजाल, अनूप गिरधर, हरजीत बेदी, जितेंद्र मुंजाल, कवलजीत मिड्ढा, जितेश बेदी, उमेश मुंजाल, पियूष तलेजा, अमन सचदेवा, राजेंद्र मक्कड़, हरविंदर सिंह, मोहित झंडई, ज्ञान मादन पोतरा, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, कमल मुंजाल, विवेक कटारिया, तुषार मिड्ढा, संदीप पपनेजा, मनीष मल्होत्रा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, दिलीप सिंह, दिनेश भंडुला, महेश कुक्कड़, कुलदीप बेदी, अमन डावरा और पियूष मिड्ढा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं में दुर्गी देवी मिड्ढा, शीतल मुंजाल, बिमला मुंजाल, मीना गिरधर, रानी तलेजा, गोविन्द कौर, सिमरन कौर, चांद नागपाल, रजनी तेहरी, रवि नागपाल, खुशबू मिड्ढा, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, पायल मुंजाल, ममता सरदाना, गूंज काठपाल, कुसुम पपनेजा, शशि किंगर और अंजु पपनेजा समेत अन्य संगत ने भी भाग लिया।






