झारखंड स्थापना दिवस पर विवाद, प्रवीण प्रभाकर ने सरकार पर साधा निशाना

रांची : झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तिथि में बदलाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने समारोह टाले जाने पर राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए

प्रवीण प्रभाकर
प्रवीण प्रभाकर (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तिथि में बदलाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने समारोह टाले जाने पर राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए कहा कि 15 नवंबर की तारीख झारखंड के संघर्ष, बलिदान और पहचान से जुड़ी है। प्रवीण प्रभाकर ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 1993 में कांग्रेस सरकार को जीवनदान देने के लिए सौदेबाजी की थी। इसी कारण उस समय अलग झारखंड राज्य का गठन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि झामुमो ने सौदेबाजी नहीं की होती तो 1993 में ही झारखंड अलग राज्य बन गया होता।

Read More : बेटे की तलाश में दरभंगा से रांची पहुंची महिला, डालसा ने कराया रेस्क्यू

झारखंड आंदोलन में आजसू की भूमिका को बताया अहम

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में आजसू की ऐतिहासिक भूमिका रही है। आजसू के छात्र-युवाओं के उग्र आंदोलन के कारण ही केंद्र सरकार ने वार्ता का रास्ता खोला था। उनके मुताबिक, आजसू ने बिखरे हुए आंदोलन को नई धार, आक्रामक ऊर्जा और निर्णायक नेतृत्व दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी, चक्का जाम, जेल भरो अभियान और छात्र-युवाओं की गोलबंदी के जरिए आजसू के हजारों कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को मजबूत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाईं, जेल की यातनाएं सहीं और कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इसके बाद 15 नवंबर 2000 को अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ।

15 नवंबर की तारीख बदलने पर उठाए सवाल

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि 15 नवंबर महज कैलेंडर की एक तारीख नहीं है। यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंडवासियों के दशकों लंबे संघर्ष, त्याग और शहादत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह की तारीख में मनमाना बदलाव करना झारखंड की गौरवशाली अस्मिता और वीर शहीदों की विरासत के साथ खिलवाड़ है।

सरकार पर प्रशासनिक विफलता छिपाने का आरोप

आजसू नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं और वादाखिलाफी को छिपाने के लिए राज्य स्थापना दिवस की मूल भावना और तिथि से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झारखंड के इतिहास और जनभावनाओं के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *