बेटे की तलाश में दरभंगा से रांची पहुंची महिला, डालसा ने कराया रेस्क्यू

रांची : बेटे की तलाश में घर से निकली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला रास्ता भटककर रांची पहुंच गई। वह कई दिनों से नामकुम थाना क्षेत्र में पुल के नीचे बेसुध अवस्था में पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा),

डालसा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बेटे की तलाश में घर से निकली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला रास्ता भटककर रांची पहुंच गई। वह कई दिनों से नामकुम थाना क्षेत्र में पुल के नीचे बेसुध अवस्था में पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने महिला को रेस्क्यू कराया और इलाज के लिए रिनपास (RINPAS) में भर्ती कराया। महिला के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से आज यानी मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डालसा सचिव ने महिला की काउंसलिंग की। इस दौरान महिला ने अपने घर का पता बताया। इसके बाद डालसा ने दरभंगा एसएचओ से संपर्क कर उसके पते का सत्यापन कराया। परिजनों से फोन पर बातचीत के दौरान पता चला कि महिला के घर में उसके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। दोनों बीमार हैं और बिस्तर पर हैं। वे चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। घर में उनकी देखभाल के लिए कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं है।

Read More : भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी को लेकर BJP का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बच्चे से बिछड़ने के बाद बिगड़ी महिला की मानसिक स्थिति

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी मंटू नाम के व्यक्ति से हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। बाद में पति ने दूसरी शादी कर ली और महिला से उसका बच्चा भी छीन लिया। इसके बाद से महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। महिला अपने बच्चे की तलाश में अक्सर घर से निकल जाती थी। इसी दौरान वह रास्ता भटक गई और भटकते-भटकते रांची पहुंच गई। यहां नामकुम थाना क्षेत्र के पुल के नीचे कई दिनों तक बेसुध अवस्था में पड़ी रही। महिला की स्थिति की जानकारी प्रीति कुमारी और तारा मिंज ने डालसा सचिव को दी। इसके बाद नामकुम थाना की मदद से महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर डालसा कार्यालय लाया गया। डालसा सचिव ने रिनपास प्रबंधन से बातचीत की और महिला को संस्थान में भर्ती कराया। उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। रिनपास में नियुक्त पीएलवी भारती शाहदेव को महिला की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि डालसा की ओर से महिला को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जरूरतमंदों से डालसा ने की संपर्क करने की अपील

डालसा सचिव ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई महिला इस तरह की परेशानी से जूझ रही है या किसी अन्य प्रकार की कानूनी अथवा सामाजिक समस्या का सामना कर रही है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से संपर्क करें। जरूरतमंद व्यक्ति डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *