महादेव बेटिंग एप केस : 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर CBI का छापा

रांची: सीबीआई (दिल्ली) ने महादेव बेटिंग एप से जुड़े 33 ठिकानों पर आज शनिवार को छापा मारा है। सट्टेबाजी के यह ठिकानों छह राज्यों में फैले हुए हैं। सीबीआई ने यह छापेमारी बेटिंग एप किंग पिन सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के

CBI
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: सीबीआई (दिल्ली) ने महादेव बेटिंग एप से जुड़े 33 ठिकानों पर आज शनिवार को  छापा मारा है।  सट्टेबाजी के यह ठिकानों छह राज्यों में फैले हुए हैं। सीबीआई ने यह छापेमारी बेटिंग एप किंग पिन सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर की है। उसे पिछले दिनों ओमान से वापस लाया गया था।

सीबीआई ने छापेमारी के दौरान अमृतसर, दिल्ली, नागपुर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, बड़ोदरा, सूरत और  मुंबई के ठिकानों को छापामारी के दायरे में शामिल किया है. छापेमारी के दौरान महादेव ऑनलाइन बुक एप को सक्रिय पाया गया। यानी इस एप के सहारे अभी भी सट्टेबाजी की जा रही है। सीबीआई ने इस प्लैटफार्म को बंद कर दिया।

छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किये जा रहे मोबाईल फोन सहित अन्य प्रकार के उपकरण और दस्तावोज जब्त किये गये हैं। सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाने के बाद न्यायालय के आदेश के आलोक में 12 नवंबर 2026 को रिमांड पर लिया। न्यायालय ने उसे 19 नवंबर 2026 तक रिमांड पर देने का आदेश दिया था।

also read :नेहरू जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, बाल दिवस की बधाई दी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *