नेहरू जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, बाल दिवस की बधाई दी

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार दिया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

बाल दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार दिया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन है। उन्होंने बाल दिवस के मौके पर सभी नौनिहालों को शुभकामनाएं दीं।

बच्चों के भविष्य की नींव हैं शैक्षणिक संस्थान

हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि ये भविष्य के निर्माण की नींव हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के हर बच्चे और युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध हों और वे अपने सपनों को साकार कर सकें, यही राज्य सरकार का लक्ष्य है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *