JAC की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ आजसू ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने विरोध जताया है। शुक्रवार को आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई परीक्षा फीस

आजसू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने विरोध जताया है। शुक्रवार को आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई परीक्षा फीस को वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन में आजसू ने कहा कि JAC की आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

आजसू का कहना है कि झारखंड में पहले से ही लाखों विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित है। ऐसे में परीक्षा शुल्क बढ़ाना छात्रों के हित में नहीं है। संगठन ने सरकार और JAC से मांग की है कि बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लिया जाए और परीक्षा शुल्क को पूर्व की दरों पर ही रखा जाए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, अनुष्का सिन्हा, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, महानगर उपाध्यक्ष यश सोनी, अभीत कुमार, रोशनी मुंडा, राज दुबे और अंकित कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

also read: असम में काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, 15 से ज्यादा की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *