रांची में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में सिमडेगा की रहने वाली 14 साल की आदिवासी किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का इल्जाम है कि विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी

विधायक
MLA भूषण बाड़ा (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में सिमडेगा की रहने वाली 14 साल की आदिवासी किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का इल्जाम है कि विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के लिखित आवेदन पर रांची के विधानसभा थाना में विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More : छठ पूजा 2026 : रांची, पटना समेत प्रमुख शहरों में अर्घ्य का समय जानें

किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया है कि मई 2026 में दो महिलाएं उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में नाम लिखवाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गई थीं। इस मामले में एमा बड़ा और जोसिमा खाखा नाम की दो महिलाओं की भूमिका भी जांच के घेरे में है। इल्जाम है कि दोनों महिलाएं किशोरी को बहला-फुसलाकर विधायक के आवास तक ले गई थीं। उधर, मामला सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रांची के धुर्वा थाना पहुंच गए। इस दौरान थाने में काफी देर तक हंगामा और गहमागहमी का माहौल बना रहा।

पढ़ाई और स्कूल में नामांकन का भरोसा देकर ले गई थीं महिलाएं

पुलिस को दिए आवेदन में किशोरी ने बताया कि मई 2026 में एमा बड़ा और जोसिमा खाखा नाम की दो महिलाएं उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गई थीं। पीड़िता के मुताबिक, पहले उसे सिमडेगा स्थित विधायक आवास ले जाया गया। इसके बाद उसे रांची लाया गया। किशोरी का इल्जाम है कि वहां पढ़ाई कराने के बजाय उससे घरेलू काम कराया जाने लगा। उसने बताया कि काम में थोड़ी भी गलती होने या देरी करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। गाली-गलौज के साथ उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था।

5 अगस्त को दुष्कर्म का इल्जाम

किशोरी ने अपने आवेदन में इल्जाम लगाया है कि दोनों स्थानों पर उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जाता था। विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया जाता था। पीड़िता के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को दोपहर के समय रांची स्थित विधायक आवास संख्या-12 में विधायक भूषण बाड़ा ने उसके साथ जबरदस्ती की। इल्जाम है कि विरोध करने के बावजूद उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद जान से मारने की धमकी देने का इल्जाम

किशोरी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद किसी को भी इसकी जानकारी देने पर जान से मारकर फेंकवा देने की धमकी दी गई थी। इससे डरकर वह अगले दिन किसी तरह वहां से निकलकर अपने गांव सिमडेगा पहुंची। घर लौटने के बाद शारीरिक प्रताड़ना के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले में हटिया के डीएसपी नीरज ने बताया कि किशोरी को स्कूल में पढ़ाई और नामांकन कराने का भरोसा देकर रांची लाया गया था। इसके बाद वह संबंधित आवास में रह रही थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना होने का इल्जाम लगाया गया है। डीएसपी के मुताबिक, विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से अनुसंधान कर रही है। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *