छठ महापर्व पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने दिया आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश

रांची : छठ महापर्व के अवसर पर रांची के चौधरी बगान, हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने छठ पर्व की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए परमात्म ज्ञान, आत्मिक शुद्धता और

छठ महापर्व
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छठ महापर्व के अवसर पर रांची के चौधरी बगान, हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने छठ पर्व की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए परमात्म ज्ञान, आत्मिक शुद्धता और विश्व कल्याण का संदेश दिया।

Read More : नहाय-खाय से छठ महापर्व की शुरुआत, CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने दी बधाई

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि ज्ञान सूर्य परमात्मा अंधकार, निर्बलता, अस्वच्छता और चरित्रहीनता को दूर करते हैं। वे सूर्य की तरह हमेशा सेवा में उपस्थित रहते हैं। आज सभी आत्माएं परमात्म ज्ञान से विमुख हैं। यदि हम ज्ञान सूर्य से अपना संबंध जोड़कर उनके सम्मुख रहेंगे, तो अधिक मात्रा में सर्व शक्तियां प्राप्त कर सकते हैं।

शारीरिक और आत्मिक स्वच्छता का दिया संदेश

छठ पर्व के दौरान रखी जाने वाली शारीरिक स्वच्छता और खान-पान की शुद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रकृति के सूर्य के सम्मुख आने से अंधकार दूर होता है, उसी प्रकार परमात्मा के ज्ञान से आत्मा की गंदगी दूर होती है। विकारों के कीटाणु नष्ट होकर आत्मा शुद्ध और स्वच्छ बनती है। उन्होंने कहा कि सूर्य स्वयं प्रकाशमान है और परमसत्ता की अविनाशी शक्ति प्राप्त कर पूरे ब्रह्मांड को प्रकाशित करता है। इसी तरह कल्याणकारी परमात्मा शिव से सभी संबंध जोड़कर हम आत्माएं भी पूरे विश्व को प्रकाशित कर सकती हैं। इससे विश्व के कल्याण और परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

सदैव परमात्मा से जुड़कर विश्व कल्याण करने की अपील

ऊर्जा और शक्ति प्राप्ति के विषय में ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि ज्ञान सूर्य परमात्मा हम आत्माओं से अपेक्षा रखते हैं कि हम केवल एक-दो दिन या सूर्य के उदय और अस्त के कुछ घंटों तक ही उनके सम्मुख न रहें, बल्कि सदैव उनसे जुड़कर विश्व कल्याण के कार्य में योगदान दें। उन्होंने बादलों का उदाहरण देते हुए कहा कि बादलों के बीच आने से पृथ्वी के कुछ हिस्सों तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता। इसी तरह मनुष्य भी कई बार परमात्मा की शक्ति से पूरी तरह जुड़ नहीं पाता। उन्होंने कहा कि जैसे वैज्ञानिक पृथ्वी से सवा लाख मील की दूरी पर शक्ति भंडार बनाने का विचार कर रहे हैं, वैसे ही हमें भी इस धरती के साकार वातावरण से परे पांच तत्वों के पार परमधामवासी शिव से संबंध जोड़ना चाहिए।

उनके अनुसार, ऐसा करने से अथाह शक्ति प्राप्त हो सकती है। इसके बाद अपने शुद्ध विचारों की तरंगों के माध्यम से दुखी और अशांत आत्माओं तक सुख, शांति, प्रेम और पवित्रता की शक्तियां पहुंचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन, केंद्र प्रशासिका ने मानवता की सेवा का संदेश देते हुए कहा कि नया युग आध्यात्मिक युग होगा। उन्होंने कहा कि पवित्रता ही सुख और शांति की जननी है। हर कीमत पर इसकी रक्षा करना हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.