शादी का झांसा देकर सबंध बनाने का युवती ने लगाया आरोप, 4 साल से थी लिव-इन में

रांची: रांची में 4 साल से लिव-इन में रह रही एक युवती ने युवक पर मामला दर्ज कराया है। ये मामला सुखदेवनगर थाना में दर्ज हुआ है। दरअसल युवती ने शादी का प्रलोभन देकर युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का

एक युवती ने युवक पर मामला दर्ज कराया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची में 4 साल से लिव-इन में रह रही एक युवती ने युवक पर मामला दर्ज कराया है। ये मामला सुखदेवनगर थाना में दर्ज हुआ है। दरअसल युवती ने शादी का प्रलोभन देकर युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि 4 साल से हरमू रोड स्थित किराये के मकान में दोनों साथ रह रहे थे। लेकिन शादी की जब बात आयी तो पहले तो युवक ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और शादी से इनकार कर दिया।

also read : रांची में 24 स्थानों पर विकसित होंगे ग्रीन पैच, बढ़ेगी शहर की हरियाली

युवती ने बताया कि सुखदेव नगर थाना में 29 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करने पहुंची थी। लेकिन थाना में आवेदन ले ने के बाद उसे रिसिविंग नहीं दी गयी। जिसके बाद युवती एसएसटी थाना पहुंची और मामला दर्ज किया। एससीएसटी थाना द्वारा सुखदेव नगर थाना के साथ मिलकर महिला का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया।

आज फिर से सुखदेव नगर थाना पहुंची महिला का आरोप है कि 29 अक्टूबर को आवेदन देने के बाद आजतक आरोपी को पुलिस ना तो पकड़ पायी है ना ही कोई कार्रवाई हो पायी है। बताया कि आरोपी की ओर से लगातार फोन करके केस को वापस लेने की धमकी दी जा रही है।

also read : झारखंड में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर मंथन, 97वीं SLBC बैठक आयोजित

हालांकि युवती ने बताया कि केस की जांच कर रहे केस आईओ ने छठ पूजा के बाद आरोपी को पकड़ने की  बात कही है। मामले की जांच कर रहे सुखदेव नगर थाना सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार मेहता से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

युवती ने बताया कि वो युवक से सबसे पहले एक शादी समारोह में मिली थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और नजदीकी बढ़ने लगी। जिसके बाद दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया। युवती ने बताया है कि उसके परिजन नहीं हैं, अपना भरण-पोषण करने के लिए वो शादियों में मेकअप का काम करके पैसे कमाती है।

यहां बता दें कि आरोपी युवक का नाम अमरदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह है, वो ओरमांझी इरबा उर्गुटु का रहने वाला है। आरोपी से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, मगर उसका फोन बंद मिला।

also read :जतरा महोत्सव को लेकर 14 नवंबर को कांके रूट में कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *