रांची में 24 स्थानों पर विकसित होंगे ग्रीन पैच, बढ़ेगी शहर की हरियाली

रांची : राजधानी रांची के शहरी सौंदर्यीकरण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत शहर के 24 प्रमुख स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित किए जाएंगे। प्रस्तावित योजना के तहत कुल करीब 2233 मीटर लंबाई में

ग्रीन पैच

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के शहरी सौंदर्यीकरण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत शहर के 24 प्रमुख स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित किए जाएंगे। प्रस्तावित योजना के तहत कुल करीब 2233 मीटर लंबाई में हरित क्षेत्र का विकास किया जाएगा। रांची नगर निगम की हॉर्टिकल्चर शाखा ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों के किनारे और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित करने की योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य खाली और अनुपयोगी स्थानों को हरित क्षेत्र में बदलकर शहरी वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

Read More : झारखंड में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर मंथन, 97वीं SLBC बैठक आयोजित

शहर के 24 प्रमुख स्थलों पर विकसित होंगे ग्रीन पैच

नगर निगम की योजना के तहत शहर के कुल 24 स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित करने का प्रस्ताव है। इनमें कांके रोड पर CMPDI से एलपीएन शाहदेव चौक तक छह अलग-अलग स्थान शामिल हैं। इसके अलावा मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम की बाउंड्री वॉल के समीप, भास्कर कॉम्प्लेक्स के सामने, रिम्स की बाउंड्री वॉल के पास, कोकर में लक्ष्मी टावर और रामलखन सिंह यादव कॉलेज के सामने भी ग्रीन पैच बनाए जाएंगे।

योजना में प्लाजा चौक पर ट्रैफिक बूथ के समीप, लालपुर स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी और BIT एक्सटेंशन की बाउंड्री वॉल के पास भी स्थान शामिल हैं। वहीं, न्यूक्लियस मॉल से जेल मोड़ तक, जेल चौक से जेल पार्क की बाउंड्री वॉल के किनारे और हरमू MTS के समीप भी हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही साउथ ऑफिस पाड़ा में ट्यूलिप गर्ल्स हॉस्टल के सामने, डोरंडा बाजार, कचहरी चौक, करमटोली चौक, बाधगाड़ी चौक के समीप, लोवाडीह स्थित असेम्बली ऑफ गॉड चर्च के पास और खेलगांव के आसपास के क्षेत्रों को भी योजना में शामिल किया गया है।

2233 मीटर लंबाई में होगा हरित क्षेत्र का विकास

प्रस्तावित सभी स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित करने की कुल लंबाई करीब 2233 मीटर होगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर हरियाली का विस्तार होगा। नगर निगम के अनुसार, व्यवस्थित तरीके से विकसित किए जाने वाले ग्रीन पैच शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराने में भी सहायक होंगे।

पहले 19 स्थानों पर भी बनाए जा चुके हैं ग्रीन पैच

रांची नगर निगम की ओर से इससे पहले भी शहर के 19 अन्य स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित किए जा चुके हैं। अब 24 नए स्थलों पर हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना को इसी प्रयास की अगली कड़ी माना जा रहा है। निगम का लक्ष्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध खाली स्थानों का बेहतर उपयोग करना और हरियाली को बढ़ावा देना है। इसके जरिए शहरी सौंदर्यीकरण को लगातार आगे बढ़ाने की योजना है।

पौधों के संरक्षण और रखरखाव पर भी रहेगा जोर

नगर निगम केवल ग्रीन पैच विकसित करने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि इनके नियमित रखरखाव और संरक्षण की व्यवस्था पर भी ध्यान देगा। इसके तहत लगाए गए पौधों की देखभाल, जरूरत के अनुसार सिंचाई और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। निगम का उद्देश्य है कि विकसित किए गए हरित क्षेत्र लंबे समय तक सुरक्षित, जीवंत और आकर्षक बने रहें। इसके लिए पौधों और हरित स्थलों के नियमित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जाएगा।

ग्रीन पैच के संरक्षण में नागरिकों से सहयोग की अपील

रांची नगर निगम ने आम नागरिकों से शहर में विकसित किए जा रहे ग्रीन पैच और अन्य हरित क्षेत्रों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। निगम ने लोगों से इन स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने, पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाने और हरित क्षेत्रों में अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह किया है। नगर निगम के अनुसार, शहर की सुंदरता और हरियाली बनाए रखना केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहयोग से रांची को स्वच्छ, सुंदर, हरित और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *