जमशेदपुर में 17 नवंबर को होगा भजन जैमिंग, संगीत से सजेगी राम विवाह की कथा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी 17 नवंबर को होने वाले विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘भजन जैमिंग–व्हेन भजन्स टेल ए स्टोरी’ की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में रामायण के लोकप्रिय प्रसंग राम

भजन जैमिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी 17 नवंबर को होने वाले विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘भजन जैमिंग–व्हेन भजन्स टेल ए स्टोरी’ की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में रामायण के लोकप्रिय प्रसंग राम विवाह को पारंपरिक भजनों और आधुनिक संगीत के संगम के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्कूल के सीईओ नकुल कमानी, मीना चैनाननी और इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने आयोजन की तैयारियों और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संगीत के आधुनिक अंदाज से जोड़ने की पहल है।

Read More : छठ पूजा पर नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट की पहल, मुफ्त बांटेगा हनुमान चालीसा

17 नवंबर को कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

‘भजन जैमिंग’ कार्यक्रम मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक जमशेदपुर के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रामायण के लोकप्रिय प्रसंग ‘राम विवाह’ की कथा को पारंपरिक भजनों और आधुनिक संगीत के संयोजन के साथ पेश किया जाएगा। इसकी खासियत यह होगी कि दर्शक केवल प्रस्तुति देखने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि भजनों के साथ खुद भी जुड़ सकेंगे और सामूहिक रूप से गा सकेंगे।

कोलकाता की टीम देगी विशेष प्रस्तुति

इस आयोजन में कोलकाता की प्रसिद्ध संगीत टीम ‘डीजे म्यूजिकल वाइब्स’ विशेष प्रस्तुति देगी। टीम का नेतृत्व डीजे धनंजय फुम्भ्रा और उनके साथी करेंगे। आयोजकों के मुताबिक, टीम भक्ति संगीत को आधुनिक और ऊर्जावान अंदाज में पेश करेगी। इससे युवाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

‘मेक अ विश’ रिचुअल होगा खास आकर्षण

कार्यक्रम में ‘मेक अ विश’ नाम से विशेष मैनिफेस्टेशन रिचुअल भी रखा गया है। इसके माध्यम से लोगों को अपनी इच्छाओं, उम्मीदों और भविष्य के संकल्पों के साथ आध्यात्मिक रूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक धार्मिक आयोजन को केवल मंचीय प्रस्तुति तक सीमित नहीं रखना है। इसे सहभागिता, संगीत, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भक्ति और मनोरंजन का दिखेगा संगम

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, ‘भजन जैमिंग’ सामान्य संगीत कार्यक्रमों से अलग होगा। इसमें भक्ति और मनोरंजन का संतुलित मेल देखने को मिलेगा। राम विवाह की कालजयी कथा को संगीत के नए अंदाज में प्रस्तुत कर बच्चों, अभिभावकों, युवाओं और शहरवासियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों का संदेश है कि भक्ति केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे सामूहिक रूप से महसूस करने और उत्सव के रूप में मनाने का अवसर भी बनाया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *