खूंटी के DAV स्कूल में छठ की धूम, नन्हे बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

खूंटी : महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल, तोरपा में गुरुवार को छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक संस्कृति और छठ की परंपराओं की मनमोहक

छठ

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल, तोरपा में गुरुवार को छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक संस्कृति और छठ की परंपराओं की मनमोहक झलक पेश की। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, लघु नाटिका और पारंपरिक छठ गीतों के जरिए लोक आस्था के महापर्व छठ की महत्ता और पवित्रता को दर्शाया। उनकी प्रस्तुतियों में छठ पर्व की सांस्कृतिक विशेषताएं भी देखने को मिलीं।

Read More : रांची में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर दूसरे दिन निकली प्रभात फेरी, हुई पुष्प वर्षा

छठ गीतों पर बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

छठ गीतों की मधुर धुन पर बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। नन्हे कलाकारों की मासूम अदाओं और उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या उषा हंस ओझा, शिक्षिकाएं अंजना मिश्रा, संध्या गुप्ता और आशा आईन्द सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति सम्मान एवं जागरूकता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी देते हैं। प्राचार्य ने आयोजन की सफलता के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *