दुबई में हजारीबाग का युवक लापता, 9 नवंबर से परिजनों से कोई संपर्क नहीं

रांची: रोजगार का सपना लेकर दुबई गया हजारीबाग का एक युवक अचानक लापता हो गया है। गोरहर थाना क्षेत्र के गोरहर गांव निवासी मुकेश कुमार (25 वर्षीय) से 9 नवंबर से संपर्क नहीं हो रहा है। इससे पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजन अनहोनी की आशंका

हजारीबाग का युवक लापता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रोजगार का सपना लेकर दुबई गया हजारीबाग का एक युवक अचानक लापता हो गया है। गोरहर थाना क्षेत्र के गोरहर गांव निवासी मुकेश कुमार (25 वर्षीय) से 9 नवंबर से संपर्क नहीं हो रहा है। इससे पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजन अनहोनी की आशंका जा रहे हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से युवक की तलाश कर उसे सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

मुकेश कुमार सुकर महतो के पुत्र हैं। वह 28 अक्टूबर 2026 को काम की तलाश में दुबई गए थे। शुरुआत में परिवार से उनकी बातचीत होती रही, लेकिन 7 नवंबर को आखिरी बार फोन कॉल पर बात हुई। परिजनों के मुताबिक, दुबई में उनके साथ एक कमरे में रहने वाले लोगों ने बताया कि मुकेश 9 नवंबर को कमरे से बाहर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पत्नी और बच्चों को पिता के लौटने का इंतजार

मुकेश के लापता होने से उनके परिवार की चिंता बढ़ गयी है। उनकी पत्नी गुड़िया देवी के साथ दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा यश कुमार करीब ढाई साल का है। जबकि छोटा बेटा मुनेश कुमार महज सात महीने का है। परिवार के सामने अब सबसे बड़ी चिंता मुकेश की सलामती की है। परिजन लगातार उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप की मांग

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने मामले में केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए विदेश जाने वाले भारतीय मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। संबंधित एजेंसियां मुकेश की तलाश के लिए जल्द कार्रवाई करें और उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करें।

also read : पलामू में बिना सूचना पहुंचे यूपी के दो लाइसेंसी हथियार, पुलिस ने किए जब्त

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *