पलामू में बिना सूचना पहुंचे यूपी के दो लाइसेंसी हथियार, पुलिस ने किए जब्त

पलामू : पलामू में लाइसेंसी हथियारों के दम पर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम पलामू पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोककर तलाशी ली। इस दौरान काफिले में बॉडीगार्ड

लाइसेंसी हथियार
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू में लाइसेंसी हथियारों के दम पर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम पलामू पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोककर तलाशी ली। इस दौरान काफिले में बॉडीगार्ड बनकर चल रहे दो लोगों के पास से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के लाइसेंसी हथियार मिले। पुलिस ने जब दोनों हथियारों के बारे में छानबीन की, तो पता चला कि इनके बारे में न तो पलामू जिला प्रशासन को कोई खबर दी गई थी और न ही पुलिस को इसकी जानकारी थी। यहां तक कि स्थानीय थाने में भी इन हथियारों का कोई हिसाब-किताब दर्ज नहीं था। इसके बाद पुलिस ने दोनों हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया।

Read More : झारखंड में छठ पर बढ़ेगी ठंड, 15 नवंबर तक 13 डिग्री पहुंचेगा रांची का पारा

राजू तिर्की को टाउन थाना लाकर की गई पूछताछ

दरअसल, राजू तिर्की का काफिला लेस्लीगंज के बसौरा इलाके में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान पलामू पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और काफिले की जांच शुरू कर दी। काफिले में मौजूद दोनों बॉडीगार्ड के पास उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के लाइसेंसी हथियार मिलने के बाद पुलिस ने राजू तिर्की से भी पूछताछ की। उन्हें मेदिनीनगर टाउन थाना लाया गया, जहां पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी ली। बाद में पीआर बॉन्ड भरवाकर उन्हें जाने दिया गया।

एसपी बोले- बिना सूचना रखे गए थे हथियार

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के बल पर रौब दिखाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के दो लाइसेंसी हथियार मिले हैं, जिनकी पलामू में कोई एंट्री नहीं है। इनके बारे में जिला प्रशासन और पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं। फिलहाल उनके लाइसेंस की सत्यता की जांच की जा रही है।

ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही पुलिस

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त है और उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। पलामू पुलिस जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *