रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को दूसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 5:30 बजे शुरू हुई इस प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी दर्शन दिउड़ी गेट से शुरू हुई। इसके बाद चंदन अरोड़ा और अर्जुन देव मिढा की गली से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर स्त्री सत्संग सभा पहुंची। यहां से फेरी पूर्व पार्षद सुनीता देवी के आर्यपुरी स्थित आवास पहुंची, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रभात फेरी हरगोबिंद गिरधर और जीवन दास मिढा की गलियों से गुजरते हुए गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पहुंची। सुबह 8 बजे प्रभात फेरी का समापन हुआ।
Read More : अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर को किया प्रपोज, दिखाई डायमंड रिंग
शबद गायन से भक्तिमय हुआ कॉलोनी का माहौल
प्रभात फेरी के दौरान बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिड्ढा, मनजीत कौर, सुरजीत मुंजाल और मिताली तेहरी ने शबद गायन किया। इस दौरान ‘सतगुरु नानक प्रगटया…’, ‘कल तारण गुरु नानक आया…’ और ‘धन धन नी भाग आज मेरे…’ जैसे अनेक शबद गाए गए। इससे कॉलोनी की गलियां भक्तिमय हो उठीं।
निशान साहिब लेकर सरदार छोटु सिंह ने की अगुवाई
प्रभात फेरी की अगुवाई सरदार छोटु सिंह ने निशान साहिब उठाकर की। वहीं, मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की रस्म अदा की। कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस दौरान साध संगत पर पुष्प वर्षा की गई और जगह-जगह आतिशबाजी कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया गया।
बड़ी संख्या में साध संगत हुई शामिल
दूसरे दिन की प्रभात फेरी में सुंदर दास मिढ़ा, अर्जुन दास मिढा, अशोक गेरा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, हरगोविंद गिरधर, अमर मदान, हरीश तेहरी, मनीष मल्होत्रा, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, पाली मुंजाल, सुरेश मिढा, हरीश मिढा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, राजेंद्र मक्कड़, रमेश तेहरी, हरविंदर सिंह, लक्ष्मण दास सरदाना, कमल मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, आशु मिढ़ा और नवीन मिढ़ा शामिल हुए। इसके अलावा रिक्की मिढ़ा, गीता कटारिया, दुर्गी देवी मिढ़ा, बिमला मुंजाल, मंजीत कौर, तीर्थी काठपालिया, रानी तलेजा, गोविन्द कौर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रमेश गिरधर, रजनी तेहरी, शीतल मुंजाल, पायल मल्होत्रा, खुशबू मिढ़ा, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, अमर बजाज और ममता सरदाना समेत अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।



