हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झामुमो को बड़ा झटका, राजा राम मरांडी ने थामा भाजपा का दामन

साहिबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झारखंड की सियासत को गरमाने वाली राजनीतिक घटना सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बरहेट

अपनी भाषा में पढ़ें

साहिबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झारखंड की सियासत को गरमाने वाली राजनीतिक घटना सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के झबरी में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में झामुमो के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी बोले- बरहेट में कमजोर पड़ रहा झामुमो का प्रभाव

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और कार्यशैली से जनता निराश हो रही है। यही वजह है कि विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट में भी झामुमो का राजनीतिक आधार कमजोर पड़ने लगा है। उनके मुताबिक, राजा राम मरांडी का बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना क्षेत्र में बदलते राजनीतिक रुझान का संकेत है।

राजा राम मरांडी ने झामुमो पर लगाए विचारधारा से भटकने के आरोप

भाजपा में शामिल होने के बाद राजा राम मरांडी ने झामुमो की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पार्टी में काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि झामुमो अपनी मूल विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों से दूर हो गया है।
उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी समाज समेत आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया। राजा राम मरांडी ने कहा कि अब वह भाजपा को मजबूत करने और झारखंड के लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।

कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग उससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के विकास के साथ आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *