ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने की जरूरत : सुदेश कुमार महतो

रांची : राजधानी रांची के नगड़ी स्थित बकरू मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। बुधवार को बारह पड़हा सोहराय जतरा समिति की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट

सुदेश कुमार महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के नगड़ी स्थित बकरू मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। बुधवार को बारह पड़हा सोहराय जतरा समिति की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सुदेश कुमार महतो ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

Read More : अरगड्डा GM सत्यजीत कुमार को सम्मान, CCL के बेस्ट GM अवार्ड की खुशी

खेल से युवाओं में विकसित होती है टीम भावना : सुदेश महतो

अपने संबोधन में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और आपसी एकजुटता का प्रतीक है। खेल का जुनून ही ऐसा होता है, जो खेलप्रेमियों को खुद मैदान की ओर खींच लाता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक एकजुटता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने की है।

टूर्नामेंट और ट्रेनिंग कैंप का होगा विस्तार

सुदेश महतो ने खेल के प्रति अपनी रुचि का जिक्र करते हुए कहा कि जिस खेल के माहौल में वह बड़े हुए हैं, आज युवाओं में वैसा ही उत्साह और रुझान देखकर उन्हें खुशी होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विभिन्न टूर्नामेंट और ट्रेनिंग कैंप के माध्यम से इस तरह के आयोजनों का विस्तार किया जाएगा।

जय जवान डीवडीह की टीम ने जीता फाइनल

टूर्नामेंट के फाइनल में स्टार वारियर और जय जवान डीवडीह की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंत में जय जवान डीवडीह की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के बाद सुदेश कुमार महतो ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रति आभार भी जताया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष एतवा उरांव, जिला प्रवक्ता सूरज मिश्रा, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन लाल सहदेव, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज महतो और प्रखंड महिला सचिव रूपा गाड़ी मौजूद रहीं। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *