माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हुसैनाबाद के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

पलामू: महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी कमांडर संजय यादव की निशानदेही पर पलामू जिले के हुसैनाबाद के केमो-दुधिया जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। उक्त जानकारी पलामू एसपी कपिल कुमार चौधरी ने बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय

जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

अपनी भाषा में पढ़ें

 पलामू: महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी कमांडर संजय यादव की निशानदेही पर पलामू जिले के हुसैनाबाद के केमो-दुधिया जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।  उक्त जानकारी पलामू एसपी कपिल कुमार चौधरी ने बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। बरामद हथियारों में स्वचालित SLR राइफल, 290 जिंदा कारतूस समेत अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री शामिल है।

एसपी ने बताया कि संजय यादव के खिलाफ पलामू सहित झारखंड और बिहार के थानों में कुल 63 कांड दर्ज हैं. इनमें पलामू में 32, गढ़वा में एक, बिहार के औरंगाबाद में 20 और गयाजी में 10 मामले शामिल है। वह महाराष्ट्र के ठाणे में छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई एटीए ने उसे दबोचा था. इसके बाद पलामू पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि इसके लिए छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार और हरिहरगंज थाना के एसआई कुमार सौरभ को 6 नवंबर को महाराष्ट्र भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद 7 नवंबर को छतरपुर थाना कांड संख्या 166/23 में ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे पलामू लाया गया। 9 नवंबर को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

छतरपुर जंगल से बरामद हथियार

छतरपुर जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने उसके ठिकाने से एक 7.62 एमएम स्वचालित SLR राइफल, 7.62 एमएम के 140 और 0.303 एमएम के 150 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा तीन खाली मैगजीन, एक राइफल का बट, मैगजीन पाउच, चार गोली चार्जर, फोर साइट, एम-सील, सीलिंग, दो टीन के केन और एक सफेद केसिंग पाइप बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी के अन्य सहयोगियों और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संगठन के अन्य सदस्य कहां सक्रिय हैं और हथियारों को किन परिस्थितियों में जंगल में छिपाकर रखा गया था।

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी में हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला, छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, हरिहरगंज थाना के एसआई कुमार सौरभ, नवाबाजार थाना प्रभारी संजय यादव, लठिया पिकेट प्रभारी मुकेश कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, महुदंड पिकेट प्रभारी रेवाशंकर राणा और झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे।

also read : अदाणी ग्रुप की अगली पीढ़ी तैयार, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *