निशा भगत के परिजनों से मिलीं महिला आयोग की अध्यक्ष, न्याय का दिलाया भरोसा

गुमला : सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निशा भगत के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग भी गंभीर हो गया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर खुद गुमला पहुंचीं और निशा भगत के घरवालों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के

निशा भगत
निशा भगत (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निशा भगत के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग भी गंभीर हो गया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर खुद गुमला पहुंचीं और निशा भगत के घरवालों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए विजया राहटकर ने कहा कि झारखंड में इन दिनों महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ऐसी घटनाओं पर सिर्फ जांच कर देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी करनी होगी। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करना होगा, ताकि आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Read More : रांची में कांग्रेस ने मनाई मौलाना आजाद की जयंती, नेताओं ने किया नमन

CBI जांच की अनुशंसा के बाद भी सरकार की जिम्मेदारी बरकरार

विजया राहटकर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि राज्य सरकार ने निशा भगत मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। लेकिन केवल जांच की अनुशंसा कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकती। सरकार को यह भी पता लगाना होगा कि ऐसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं और प्रशासनिक व्यवस्था में कहां कमियां रह जा रही हैं। महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोग गंभीर

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि निशा भगत से जुड़ी घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने झारखंड के डीजीपी से संपर्क किया था। उन्होंने डीजीपी को मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल के दिनों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और अभिव्यक्तियां भी गंभीर चिंता का विषय हैं। आयोग इन मामलों को गंभीरता से देख रहा है और जरूरी कार्रवाई के लिए पहल करेगा।

रांची में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

विजया राहटकर ने कहा कि वह रांची पहुंचकर पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेंगी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की ओर से आवाज उठाए जाने पर पुलिस और प्रशासन की भूमिका क्या होनी चाहिए, इस पर भी गंभीरता से विचार करना जरूरी है। व्यवस्था की कमियों को दूर किए बिना ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल होगा।

कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा आयोग

महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही को हल्के में नहीं लिया जाएगा। आयोग भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निशा भगत मामले के साथ-साथ महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े अन्य मुद्दों को भी आयोग गंभीरता से उठाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *