जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF पर फायरिंग, हमलावरों की तलाश तेज

कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को नाके पर ड्यूटी कर रहे CRPF के जवानों पर अचानक गोलियां बरसने लगीं। बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने जवानों को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में CRPF के दो

CRPF
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को नाके पर ड्यूटी कर रहे CRPF के जवानों पर अचानक गोलियां बरसने लगीं। बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने जवानों को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में CRPF के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की बताई जा रही है। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल दोनों जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Read More : निशा भगत के परिजनों से मिलीं महिला आयोग की अध्यक्ष, न्याय का दिलाया भरोसा

नाके पर तैनात जवानों को बनाया निशाना

शुरुआती जानकारी में 46वीं बटालियन के CRPF कैंप को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, बाद में CRPF ने स्पष्ट किया कि हमला नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर किया गया था। बताया गया कि जवान गश्त और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कुलगाम क्विक रिएक्शन टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अनंतनाग अस्पताल में घायल जवानों का इलाज

गोलीबारी में घायल दोनों CRPF जवानों को बेहतर इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सतर्कता बरत रही हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *