छठ की तैयारी में जुटी कोवाली पुलिस, हल्दीपोखर घाट पर जवानों ने की सफाई

पूर्वी सिंहभूम : आस्था और पवित्रता के महापर्व छठ को लेकर कोवाली के हल्दीपोखर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को हल्दीपोखर के प्रसिद्ध छठ घाट पर कोवाली थाना के पुलिस जवानों ने सफाई अभियान चलाया। सुरक्षा ड्यूटी के साथ जवानों ने श्रमदान कर

पुलिस
घाट पर जवानों ने चलाया सफाई अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : आस्था और पवित्रता के महापर्व छठ को लेकर कोवाली के हल्दीपोखर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को हल्दीपोखर के प्रसिद्ध छठ घाट पर कोवाली थाना के पुलिस जवानों ने सफाई अभियान चलाया। सुरक्षा ड्यूटी के साथ जवानों ने श्रमदान कर घाट को छठ पूजा के अनुकूल बनाने में योगदान दिया।

Read More : रिटायर्ड DSP अंजनी कुमार तिवारी का निधन, TMH में ली अंतिम सांस

वर्दी में पुलिस जवानों ने संभाली सफाई की कमान

कोवाली थाना के जवानों ने हाथों में कटारी और झाड़ू लेकर घाट परिसर की सफाई की। इस दौरान घाट और आसपास के इलाकों में उगी झाड़ियों को काटकर हटाया गया। साथ ही रास्तों और स्नान स्थल के आसपास बिखरे कचरे और प्लास्टिक को भी एकत्र किया गया। सफाई के दौरान जवानों ने इस बात का ध्यान रखा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिसकर्मियों की इस पहल से घाट परिसर पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आया।

छठ पूजा से पहले घाट की सफाई पर दिया जोर

छठ महापर्व में नदी, तालाब और घाटों की स्वच्छता का विशेष महत्व है। व्रती कठिन नियम और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं। ऐसे में पूजा स्थल को साफ रखना भी पर्व की तैयारियों का अहम हिस्सा है। इसी उद्देश्य से पुलिस जवानों ने अपनी सुरक्षा ड्यूटी के अलावा सफाई में श्रमदान किया। उनकी इस पहल के जरिए स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल को सराहा

हल्दीपोखर घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुलिस जवानों के प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि जब पुलिसकर्मी खुद सफाई के लिए आगे आते हैं, तो इससे समाज में भी स्वच्छता और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। छठ महापर्व से पहले हल्दीपोखर घाट पर पुलिस जवानों की यह पहल सेवा, समर्पण और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती नजर आई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *