FCI के रिटायर्ड अधिकारी अनाज की गुणवत्ता और भंडारण पर रखेंगे नजर

रांची: झारखंड में जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाले अनाज की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था पर निगरानी को लेकर झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFC) ने इसके लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद लेने का

FCI के रिटायर्ड अधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाले अनाज की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था पर निगरानी को लेकर  झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFC) ने इसके लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद लेने का फैसला किया है।

FCI राज्य के सभी 24 जिलों में क्वालिटी कंट्रोल एक्सपर्ट नियुक्त करेगा

FCI राज्य के सभी 24 जिलों में क्वालिटी कंट्रोल एक्सपर्ट नियुक्त करेगा। इनकी नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। प्रत्येक जिले में एक विशेषज्ञ की तैनाती की जायेगी। इसके लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गये हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गयी है।

निगम की इस पहल को खाद्यान्न के भंडारण और वितरण व्यवस्था में गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वर्ष 2026 में पलामू प्रमंडल के कई सरकारी गोदामों से अनाज गायब होने के मामले सामने आये थे।

ऐसे में अब सेवानिवृत्त खाद्य निगम अधिकारियों को गुणवत्ता नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चयनित विशेषज्ञ खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण और संरक्षण से जुड़े पहलुओं की निगरानी करेंगे।

also read : रिटायर्ड DSP अंजनी कुमार तिवारी का निधन, TMH में ली अंतिम सांस

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *