हॉर्न बजाने के विवाद में खूनी संघर्ष, तमाड़ में 27 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

रांची : रांची जिले के तमाड़ से दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रंगामाटी इलाके में कार का हॉर्न बजाने और साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान 27 वर्षीय कांग्रेस महतो की चाकू

युवक की चाकू मारकर हत्या
युवक की चाकू मारकर हत्या

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची जिले के तमाड़ से दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रंगामाटी इलाके में कार का हॉर्न बजाने और साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान 27 वर्षीय कांग्रेस महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदारों के साथ वाइन शॉप के पास मौजूद था।

इसी दौरान कार सवार कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने कांग्रेस महतो पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

also read : जमशेदपुर में पुआल लदी गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल ने पाया काबू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *