मुन्ना साव की गोली मारकर हत्या, दो पुलिस जवान हिरासत में: आपसी विवाद में चली गोली

साहेबगंज: झारखंड के साहेबगंज जिले में टेंट हाउस संचालक मुन्ना साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात करीब दो बजे शहर के पूर्वी फाटक इलाके के पोखरिया मुहल्ले में हुई। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। इस

दो पुलिस जवान हिरासत में

अपनी भाषा में पढ़ें

साहेबगंज: झारखंड के साहेबगंज जिले में टेंट हाउस संचालक मुन्ना साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात करीब दो बजे शहर के पूर्वी फाटक इलाके के पोखरिया मुहल्ले में हुई। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में दो झारखंड पुलिस जवानों पर हत्या में संलिप्तता का आरोप लगा है। जिरवाबाड़ी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

also read: जमशेदपुर के कदमा में बड़ी चोरी, 50 हजार नकद और गहने ले गए चोर

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पूर्वी फाटक के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोप है कि पुलिस जवान पवन साव ने मुन्ना साव पर गोली चला दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रेहान ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें भागलपुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो पुलिस जवान हिरासत में

इस घटना में झारखंड पुलिस के जवान पवन साव और उनके एक अन्य साथी की संलिप्तता का आरोप सामने आया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पवन कुमार बोकारो जिला बल में पदस्थापित है और फिलहाल एसडीओ के अंगरक्षक के रूप में तैनात था। मृतक और दोनों आरोपी एक ही मुहल्ले में आसपास रहते थे।

आपसी विवाद में हत्या की आशंका, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आई है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के बाद ही घटना के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मुन्ना साव टेंट हाउस संचालन के साथ कैटरिंग का काम भी करते थे। उनकी हत्या की खबर से परिवार और आसपास के लोगों में शोक और आक्रोश है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों जवानों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

टेंट हाउस संचालक मुन्ना साव हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों प्राथमिक अभियुक्तों पवन कुमार और रूपक पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पोखरिया, थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहेबगंज के निवासी हैं।

मृतक के पुत्र अंशु कुमार साह के लिखित आवेदन के आधार पर जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 222/26, दिनांक 09.11.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य के रूप में एक पिस्टल, 34 जिंदा गोलियां, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

also read : हॉर्न बजाने के विवाद में खूनी संघर्ष, तमाड़ में 27 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *