मेडिकल टीमें रहें अलर्ट, अस्पतालों में कंबल-चादर की व्यवस्था रखें दुरुस्त

रांची: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं तथा मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए रांची के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने रांची के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य

अस्पतालों
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं तथा मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए रांची के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने रांची के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर आगामी तीन से चार महीनों तक चिकित्सा सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। दीपावली के अवसर पर पटाखों से जलने की घटनाओं को देखते हुए अस्पतालों के बर्न वार्डों को पूरी तरह सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जीवनरक्षक दवाइयां, आवश्यक उपकरण और एंबुलेंस की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ वाले छठ घाटों पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और डॉक्टरों की विशेष टीमों की तैनाती की जाएगी। संपूर्ण व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की सतत निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।

अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था

सर्दी के बढ़ते असर को ध्यान में रखते हुए मेयर ने अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त कंबल, चादर, बेड और आवश्यक दवाओं का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र और राज्य सरकार से पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद मरीजों को कंबल और चादर जैसी बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रसूति विभाग को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को सभी वार्डों का प्रतिदिन निरीक्षण करने और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जल्द सौंपने का आदेश दिया है।

also read : दीपावली पर स्थानीय दुकानों से खरीदारी करें, चैंबर की अपील

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.