दिवाली से पहले पहाड़ी मंदिर में दिखी रौनक, रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

रांची : दीपावली की खुशियां अब रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी दिखने लगी हैं। शनिवार को पहाड़ी मंदिर की सीढ़ियों पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई। रंग-बिरंगी रंगोली को देखने के लिए मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी रुकते नजर

पहाड़ी मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली की खुशियां अब रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी दिखने लगी हैं। शनिवार को पहाड़ी मंदिर की सीढ़ियों पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई। रंग-बिरंगी रंगोली को देखने के लिए मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी रुकते नजर आए। मंदिर की सीढ़ियों पर बनी यह रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। दीपावली के मौके पर पूरे पहाड़ी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर की आकर्षक सजावट और जगमगाती लाइटों से पूरा परिसर रोशनी में नहाया नजर आ रहा है। रंगोली और रंगीन रोशनी ने मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह एसडीएम कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों की मेहनत और कला की सराहना की। साथ ही आकर्षक रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में रंगोली की खूबसूरती, रंग-बिरंगी रोशनी और त्योहार की रौनक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Read More : रांची के राहे स्कूल में डालसा का कार्यक्रम, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.