मोरहाबादी में अब सड़क पर नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार, बना वेंडिंग जोन

रांची : रांची के मोरहाबादी में लगने वाला साप्ताहिक बाजार अब मुख्य सड़क पर नहीं लगेगा। रांची नगर निगम ने बाजार के करीब 300 फल और सब्जी विक्रेताओं को रजिस्ट्री ऑफिस के पास बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में अस्थायी रूप से जगह दी है।

साप्ताहिक बाजार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के मोरहाबादी में लगने वाला साप्ताहिक बाजार अब मुख्य सड़क पर नहीं लगेगा। रांची नगर निगम ने बाजार के करीब 300 फल और सब्जी विक्रेताओं को रजिस्ट्री ऑफिस के पास बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में अस्थायी रूप से जगह दी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को यह व्यवस्था लागू की गई। अब मोरहाबादी का साप्ताहिक बाजार इसी तय वेंडिंग जोन में लगेगा।

Read More : रांची में नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, तुपुदाना में कर्मचारी मिले गायब

नगर निगम की इस पहल का मकसद मुख्य सड़क पर लगने वाले बाजार को हटाकर ट्रैफिक जाम की समस्या कम करना है। सड़क पर दुकानें लगने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। नई व्यवस्था से आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी। वहीं, फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को भी कारोबार करने के लिए एक तय और व्यवस्थित जगह मिलेगी।

वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का नहीं देना होगा कोई पैसा

रांची नगर निगम ने साफ किया है कि रजिस्ट्री ऑफिस के पास बनाए गए वेंडिंग जोन में दुकान लगाने के लिए विक्रेताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दुकानदार यहां पूरी तरह मुफ्त में अपना कारोबार कर सकेंगे। यानी इस व्यवस्था के लिए उनसे किसी तरह की वसूली नहीं होगी।

DAY NULM और निगम की टीम ने संभाली व्यवस्था

इस पूरी व्यवस्था को लागू करने में DAY NULM के कर्मचारियों और रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मिलकर काम किया। दोनों टीमों के समन्वय से करीब 300 फल और सब्जी विक्रेताओं को नए वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया। नगर निगम के मुताबिक, अब मोरहाबादी का साप्ताहिक बाजार पूरी तरह रजिस्ट्री ऑफिस के पास तय वेंडिंग जोन में ही लगेगा। निगम की इस पहल से एक तरफ शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, तो दूसरी तरफ फुटपाथ विक्रेताओं को भी सम्मानजनक और व्यवस्थित जगह पर कारोबार करने का मौका मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.