रांची। रांची महानगर कांग्रेस,चुटिया प्रखंड कमिटी,प्रदेश कोयलांचल स्टील कामगार यूनियन एवं स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोअर चुटिया घाट रोड स्थित स्वर्णरेखा नदी तट के इक्कीसवीं महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ लगाए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी घेराबंदी की गई।
इसके उपरांत प्रत्येक रविवार की भांति स्वर्णरेखा नदी संरक्षण हेतु श्रमदान अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की एवं स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष नीतेश उर्फ़ माखन पाठक के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था। जिसमें प्रत्येक रविवार युवा एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग बढ़-चढ़कर अपना श्रमदान करते हैं।
संकल्प ले अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर इस नदी को पुनः स्वच्छ,निर्मल और अविरल बनाने का
इस अवसर पर वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की,महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण चावला,प्रदेश कोयलांचल स्टील कामगार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेश पाठक,चुटिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रशांत गौरव और स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष माखन पाठक ने कहा कि कभी अपने साथ स्वर्ण कण लेकर बहने वाली स्वर्णरेखा के आंचल में आज ज़हरीला कचरा बह रहा है। यह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर इस नदी को पुनः स्वच्छ,निर्मल और अविरल बनाने का संकल्प ले।
कार्यक्रम में वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की,महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरुण चावला,फातिमा खातून,प्रशांत गौरव,दीपेश पाठक,माखन पाठक, किशन अग्रवाल (fjcci),शिवम सिंह,आयुष कुमार,शशि बादल,राहुल राम,चंदन साव, शिवम वर्मा,नवीन तिवारी, राहुल रॉकी,मिट्ठू साहू,हिमांशु,विकास,अजय महली,दीपक लोहरा,अनुज हेम्ब्रम,करण नायक,इंदर यादव,बिरसा तिर्की,निखिल साहू,बीरू राम,सूरज कच्छप,अनमोल शर्मा,आनंद केशरी,महेश राय,संदीप साहू,अमन प्रसाद एवं सावन लोहरा सहित 36 से भी ज़्यादा लोगों ने श्रमदान किया।




