नोवामुंडी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक लोग थे सवार

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में शनिवार तड़के यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। बस औरंगाबाद से जोड़ा जा रही थी और उसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। राहत की बात

बस

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में शनिवार तड़के यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। बस औरंगाबाद से जोड़ा जा रही थी और उसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी यात्री की मौत की सूचना नहीं है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद उन्हें काफी देर तक सड़क किनारे खड़े होकर दूसरे वाहनों का इंतजार करना पड़ा।

Read More : झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक बारिश के आसार, तीन दिन गिरेगा तापमान

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका

यात्रियों ने आरोप लगाया कि निहारिका नाम की बस का चालक नींद की झपकी लेते हुए वाहन चला रहा था। उनके मुताबिक, बस औरंगाबाद से लंबी दूरी तय कर जोड़ा जा रही थी। पूरे सफर के दौरान बस में केवल एक ही चालक मौजूद था। यात्रियों ने आशंका जताई कि लगातार वाहन चलाने के कारण चालक थक गया होगा। इसी वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के बाद चालक और खलासी पर यात्रियों को छोड़ने का आरोप

यात्रियों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद बस का चालक और खलासी मौके से चले गए। उनका कहना है कि दोनों ने यात्रियों की सुध नहीं ली और उन्हें सड़क किनारे उनके हाल पर छोड़ दिया। यात्रियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक उनके लिए किसी वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। इस दौरान महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री सड़क किनारे खड़े होकर दूसरे वाहनों का इंतजार करते रहे।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

बस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने हादसे की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर यात्रियों की ओर से चालक की थकान और नींद की झपकी की आशंका जताई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *