पलामू में युवती की संदिग्ध मौत, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। मृतका की बहन ने दोनों पर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का

पिता

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। मृतका की बहन ने दोनों पर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मृतका की पहचान अफसाना परवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुवार को दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

Read More : हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, विकास योजनाओं पर चर्चा

बहन ने लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

मृतका की बहन अजमेरी बीबी ने 4 नवंबर को हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि अफसाना को उसके पिता रहुफ अंसारी और सौतेली मां जूही परवीन लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि घर में उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। आवेदन के अनुसार, 3 नवंबर की रात करीब 11 बजे अफसाना ने अपनी बहन को फोन कर घर में हो रही मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी थी। उसने प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर लेने की बात भी कही थी। मृतका ने अपने बहनोई को मोबाइल संदेश के माध्यम से भी अपनी परेशानी बताई थी। अगले दिन उसकी मौत की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया।

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज

हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 223/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 एवं 35(3) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। अनुसंधान के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में पिता और सौतेली मां शामिल

गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मदाबाद निवासी 50 वर्षीय रहुफ अंसारी और उनकी 35 वर्षीय पत्नी जूही परवीन शामिल हैं। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना की सूचना देने की अपील

पलामू पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाओं को गंभीरता से लें। पुलिस ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति खुदकुशी करने की बात कहता है, तो उसे अकेला न छोड़ें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *