गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में चल रहे मरांग बुरु घोरोमगाड़ महाधर्मसम्मेलन में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। सम्मेलन में पहुंचीं कल्पना सोरेन ने लोगों से बड़े ही अपनापन के साथ मुलाकात की। खासकर महिलाओं के बीच उनका हंसमुख और मिलनसार अंदाज देखने को मिला। कल्पना सोरेन ने महिलाओं से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ हंसते-मुस्कुराते सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान विधायक से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर महिलाओं में खूब उत्साह देखने को मिला।
Read More : पाकिस्तानी सिख तीर्थयात्रियों का जत्था अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटा
महिलाओं के साथ बिताया समय, ली सेल्फी
सम्मेलन परिसर में पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के साथ विशेष रूप से समय बिताया और उनसे खुलकर बातचीत की। कई महिलाओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। कल्पना सोरेन ने भी सहजता से उनके साथ सेल्फी ली। उनकी आत्मीयता और सरल व्यवहार सम्मेलन में चर्चा का विषय बना रहा।
जुग जाहेर थान में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ महासम्मेलन
मधुबन स्थित जुग जाहेर थान में मरांग बुरु की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसमें देश-विदेश से आदिवासी धर्मगुरु, सामाजिक प्रतिनिधि और श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
आदिवासी धर्म और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का उद्देश्य
महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी धर्म, संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पहचान को मजबूती देना है। इसके साथ ही समाज को एकजुट करने और सामुदायिक आस्था को सशक्त बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में कल्पना सोरेन की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। महिलाओं के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात और सेल्फी लेने के अंदाज ने सम्मेलन में आए लोगों का ध्यान खींचा।


