अनंत सिंह का ऐलान : 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर, बेटे की सियासत पर भी दिया बयान

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह अब 4 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करेंगे। उन्होंने खुद एक मीडिया चैनल से बातचीत में इसकी जानकारी दी है। बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को निपटने के बाद अब अनंत सिंह ने सरेंडर करने की तारीख

अनंत सिंह
अनंत सिंह (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह अब 4 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करेंगे। उन्होंने खुद एक मीडिया चैनल से बातचीत में इसकी जानकारी दी है। बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को निपटने के बाद अब अनंत सिंह ने सरेंडर करने की तारीख भी बता दी है। अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा और वे जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

Read More : महिला आरक्षण पर मोदी ने फिर दोहराया संकल्प, पुराना VIDEO किया पोस्ट

बेटे के चुनाव लड़ने पर क्या बोले अनंत सिंह?

अनंत सिंह ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद ही वे अपनी आगे की रणनीति बताएंगे। उनसे बेटे के चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि पहले अपने बेटे और जनता से राय लेंगे। इसके बाद ही कोई फैसला करेंगे। अनंत सिंह ने यह भी बताया कि जेल से बाहर आने के बाद वे बिहार का दौरा करेंगे।

विधानसभा नहीं, लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने चुनाव लड़ने को लेकर भी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि अब वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) में वापस जाने से भी इनकार किया। हालांकि, नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार आज भी मेरे नेता और भगवान हैं। मेरे साथ क्या हो रहा है, इसकी जानकारी नीतीश कुमार को नहीं है। वह अस्वस्थ हैं।”

आनंद मोहन के सरेंडर ऑर्डर पर भी दी प्रतिक्रिया

अनंत सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के सरेंडर ऑर्डर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यही सब गलती है। लोगों का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है। जब मतलब था तो जेल से बाहर निकाला गया और अब मतलब खत्म हो गया है तो वापस जेल भेज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी ही गलतियों की वजह से सरकार बदलती है। बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी की शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद भी किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *