झारखंड में जंगली सूअर का शिकार कर पकाया मांस, किसान हिरासत में

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाने का मामला सामने आया है। घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव की है, जहां वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए किसान बिरसा कच्छप को

जंगली सूअर

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाने का मामला सामने आया है। घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव की है, जहां वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए किसान बिरसा कच्छप को हिरासत में लिया है। विभाग अब आरोपित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Read More : कोलकाता SRFTI में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, मारपीट का भी आरोप

जानकारी के मुताबिक, जंगली सूअर लगातार किसान बिरसा खलखो के खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। इससे नाराज होकर बिरसा कच्छप ने तीर-धनुष से सूअर पर हमला कर दिया। आरोपित के अनुसार, उसने सूअर पर चार तीर चलाए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत जंगली सूअर का वजन करीब 35 किलोग्राम बताया गया है। आरोपित ने वन विभाग को बताया कि सूअर की मौत के बाद उसने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर उसका मांस पकाया और खाया।

वन विभाग ने किसान को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोयना वन क्षेत्र के वनकर्मी पुरनापानी गांव पहुंचे। टीम ने कार्रवाई करते हुए बिरसा कच्छप को हिरासत में लिया और उसे विभागीय कार्यालय ले गई। वन विभाग ने मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शिकार और मांस खाने की घटना में और कौन-कौन शामिल था।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे सूअर के अवशेष

कोयना वन क्षेत्र के पदाधिकारी रामनंदन राम ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से मृत जंगली सूअर के कुछ अवशेष बरामद किए हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *