दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने मलबे से एक शव बरामद किया है। दिल्ली फायर सर्विस

चावड़ी बाजार
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत ढही

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने मलबे से एक शव बरामद किया है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक, मलबे में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Read More : देवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकलों ने पाया काबू

सुबह 9:50 बजे हुआ हादसा

इमारत गिरने की घटना गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। NDRF की टीम भी मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का छठा बड़ा हादसा

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का यह छठा बड़ा हादसा है। इससे पहले हुए पांच हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों में साकेत, रोहिणी, करोल बाग, सत्य निकेतन और सीमापुरी की घटनाएं शामिल हैं। जान गंवाने वालों में कई छात्र भी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *