कथारा कोलियरी में कोयले के नीचे दब कर तीन महिलाओं की मौत, चार घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

बोकारो: बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के कथारा कोलियरी में कोयला के नीचे दबकर तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर

कथारा कोलियरी
सांकेतिक फोटो कथारा कोलियरी

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के कथारा कोलियरी में कोयला के नीचे दबकर तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए  हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है।  जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोयला ढ़हने की यह घटना 4-5 नवंबर की रात की है। मृतकों में पुष्पा देवी, कौशल्या देवी व एक अन्य हीरालाल की पत्नी के रुप में हुई है।

also read : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने 1600 अंक लगाई छलांग, निफ्टी भी 400 अंक चढ़ा

बताया जाता है कि आसपास के ग्रामीण जलावन के लिए कोयला चुनने कथारा कोलियरी गए थे। रात 2.00 बजे के करीब कोयला का ढ़ेर ढ़ह गया और सात लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कोयला हटाकर सभी को बाहर निकाला।

सात दबे लोगों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई। चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।  घटना के बाद कथारा इलाके में शोक की लहर है. मृतक के परिवारों में चीख-पुकार मचा हुआ है।

also read : देवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकलों ने पाया काबू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *