रांची: झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि के लिए आज हुए चुनाव का परिणाम आ गया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रिंकू भगत एवं बीसीआइ BCI के प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार सिंह जीते हैं।
बुधवार को सुबह 11:15 बजे से मतदान झारखंड स्टेट बर काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में हुआ था। काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए. अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार चुनाव मैदान में थे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में रिंकू भगत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। जबकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार-दो चुनाव मैदान में थे।



