नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय की मौत

नेपाल : नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। सोलुखुंबु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर सुबह करीब 8:11 बजे लैंडिंग की कोशिश के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय नागरिक

नेपाल
लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए।

अपनी भाषा में पढ़ें

नेपाल : नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। सोलुखुंबु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर सुबह करीब 8:11 बजे लैंडिंग की कोशिश के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल का न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल हो गया। नेपाल पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर हुई। हादसे के बाद दोनों हेलीकॉप्टर अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। घटनास्थल पर मौजूद पर्यटकों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुई दोनों हेलीकॉप्टरों की टक्कर?

घटना के वीडियो में एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरने की तैयारी करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान दूसरा हेलीकॉप्टर विपरीत दिशा से पहुंचता है और लैंडिंग की कोशिश कर रहे हेलीकॉप्टर से उसके रोटर ब्लेड टकरा जाते हैं। टक्कर के बाद लैंडिंग की कोशिश कर रहा हेलीकॉप्टर वहीं गिर जाता है, जबकि दूसरा हेलीकॉप्टर कुछ दूर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग आग लगने की आशंका से भागने लगते हैं। वीडियो में लैंडिंग की कोशिश कर रहे हेलीकॉप्टर का पायलट खिड़की खोलकर बाहर निकलता दिखाई देता है। इसके बाद वह दूसरे हेलीकॉप्टर की ओर दौड़ता है। वहां मौजूद लोग भी दूसरे हेलीकॉप्टर के पास पहुंचकर उसमें सवार लोगों को देखने की कोशिश करते हैं। दूसरे हेलीकॉप्टर में उस समय कोई हलचल दिखाई नहीं देती।

नेपाल सिविल एविएशन ने क्या बताया?

नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के पीआरओ ज्ञानेंद्र भुल ने मीडिया आउटलेट ‘ऑनलाइनखबर’ को बताया कि फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

कितने लोग सवार थे, अभी स्पष्ट नहीं : डीएसपी

सोलुखुंबु जिले में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के डीएसपी सूरज पांड ने आईएएनएस को बताया कि ‘फिशटेल एयर’ और ‘डायनेस्टी एयर’ के हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे हेलीपैड पर उतरने की कोशिश के दौरान आपस में टकरा गए। उन्होंने कहा कि दोनों हेलीकॉप्टरों में कितने लोग सवार थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीएसपी के मुताबिक, टक्कर के बाद घटनास्थल पर आग नहीं लगी।

भारतीय नागरिक की मौत, न्यूजीलैंड का नागरिक घायल

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान वसंत कुमार बलरामरामाडू के रूप में हुई है। वह फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय नागरिक थे। इसी हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए हैं। उन्हें प्रभु एयर हेलीकॉप्टर से काठमांडू के मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलटों को भी मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *