धनबाद: बारामुड़ी में दो दशक से खटाल चला रहे लोगों को फिलहाल राहत मिल गई है। धनबाद जिला प्रशासन ने छठ पूजा तक खटाल संचालकों को समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। धनबाद के अंचलाधिकारी राम प्रवेश कुमार सुनवाई करेंगे।
also read : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुजरात-मुंबई का शैक्षणिक भ्रमण किया
दरअसल, जिला प्रशासन ने बारामुड़ी की जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसको लेकर खटाल संचालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि करीब 20 साल पहले तत्कालीन उपायुक्त डॉ. बीला राजेश ने ही उन्हें इस जमीन पर बसाया था। ऐसे में अब प्रशासन की ओर से जमीन खाली कराने की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
बारामुड़ी में खटाल संचालकों और जिला प्रशासन के बीच जमीन खाली कराने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्तमान उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रशासन खाली कराने की प्रक्रिया में जुटा है। फिलहाल छठ पूजा तक मिली राहत के बाद सभी की निगाहें 19 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
also read :शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘किंग’ का गाना रिलीज



