राष्ट्रीय थ्रोबॉल में झारखंड की बेटियों का जलवा, तमिलनाडु को हराकर बनीं चैंपियन

रांची: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विवेकानंद कॉलेज परिसर में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की

राष्ट्रीय थ्रोबॉल में झारखंड की बेटियों का जलवा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विवेकानंद कॉलेज परिसर में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने लीग चरण से लेकर फाइनल तक सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

also read : रांची में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना-2027 की घर-घर प्रक्रिया

झारखंड की टीम ने प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश को 25-08, 25-20 से हराकर की। इसके बाद महाराष्ट्र को 25-23, 25-28 तथा आंध्र प्रदेश को 25-06, 25-16 से पराजित कर लीग चरण में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। नॉकआउट मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना को 25-07, 25-04 से और सेमीफाइनल में मुंबई को 25-09, 25-18 से हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले में झारखंड की खिलाड़ियों का सामना तमिलनाडु से हुआ। रोमांचक मुकाबले में झारखंड की टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए तमिलनाडु को 25-16, 25-23 से शिकस्त दी और राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है जीत

इस ऐतिहासिक सफलता पर झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत राज्य की बेटियों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहकर चैंपियन बनना झारखंड के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने साबित किया है कि राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता ने भी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और राज्य में थ्रोबॉल के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे खेल पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस सफलता से राज्य की दूसरी युवा खिलाड़ियों को भी खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड की ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।
झारखंड राज्य थ्रोबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नीरज वर्मा सहित जमिल अंसारी, नगीना कुमार, राजेश कुमार, आशुतोष गोस्वामी, शिव शंकर पांडे, सोनू सिंह, मनोज शर्मा, देवव्रत कुमार, विश्वास उरांव, कृष्णा सिंह, गुंजन सिंह, मो. अमीरुल, क्वीन ठाकुर, विश्वजीत कुमार, गौरव सिंह, अमित कुमार, राकेश कुमार, विवेक कुमार, सुकांत कुंडु, अबोध राम, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, किसलय, अभिषेक, विशाल, पप्पू, अमरदीप, अरुणा, तमन्ना, सुमित और संजू समेत अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *