रांची: पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर एसोसिएशन के संदर्भ में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा अध्यक्ष को बताया गया कि झारखंड के सभी विधायकों, मंत्रियों एवं सांसदों के कार्यरत निजी सहायक और आप्त सचिव हेतु एक कॉमन प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है, जिसमें माननीय से जुड़े समस्त विधायी कार्यों और सदन के कार्यों को संपादित करने वाले निजी सहायकों और आप्त सचिवों जुड़े हुए हैं।
रविंद्रनाथ महतो ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष विजय श्री, महासचिव पवन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, आलोक कुमार झा, संयुक्त सचिव समीर महतो, सदस्य कैलाश प्रसाद, इस्तेयाक आलम, इत्यादि मौजूद रहे।
also read :NH पर आवारा पशु दिखें तो 1033 पर करें कॉल, NHAI ने वाहन चालकों से की अपील


