सीएमपीडीआई को कोल इंडिया स्तर पर मिले चार पुरस्कार, छह माह में मुनाफा 23% बढ़ा

रांची: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) मुख्यालय में रविवार को कोल इंडिया लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कंपनी की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी गयी। समारोह में सीएमपीडीआई को कोल इंडिया के

सीएमपीडीआई को कोल इंडिया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) मुख्यालय में रविवार को कोल इंडिया लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कंपनी की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी गयी। समारोह में सीएमपीडीआई को कोल इंडिया के स्तर पर मिले चार पुरस्कारों का भी उल्लेख किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी के टर्नओवर में 12 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफे में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

also read; इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाने की कमान, कहा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक (तकनीकी/प्लानिंग एंड डिजाइन) अजय कुमार ने कोल इंडिया का ध्वज फहराकर की. इसके बाद कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया. निदेशक राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियनों और सीएमओएआई के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

अजय कुमार ने बताया कि सीएमपीडीआई का टर्नओवर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बढ़कर 1074.68 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 961.12 करोड़ रुपये था। इसी तरह शुद्ध मुनाफा 253.69 करोड़ से बढ़कर 311.11 करोड़ रुपये पहुंच गया।

also read:  नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

कोल इंडिया स्तर पर सीएमपीडीआई को चार पुरस्कार मिले। क्षेत्रीय संस्थान-7, भुवनेश्वर के कोसला कैंप को सर्वश्रेष्ठ ड्रिलिंग कैंप का पुरस्कार दिया गया. क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय निदेशक चुना गया. मुख्यालय के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को सर्वश्रेष्ठ एचओडी और महाप्रबंधक सुदर्शन प्रसाद को व्यक्तिगत उत्कृष्टता पुरस्कार मिला।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 11.50 लाख मीटर ड्रिलिंग की, जबकि लक्ष्य 11 लाख मीटर था। चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक 5.31 लाख मीटर ड्रिलिंग पूरी की जा चुकी है. यह पिछले वर्ष की समान अवधि से 12 प्रतिशत अधिक है।

सीएमपीडीआई ने कोयले के अलावा मैग्नेटाइट, ग्रेफाइट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज में भी काम आगे बढ़ाया है. मोजाम्बिक के टेटे ईस्ट कोल ब्लॉक की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है. वहीं, सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 10 मेगावाट क्षमता स्थापित हो चुकी है और 145 मेगावाट पर काम जारी है।

also read: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला पीएम मोदी 2029 में फिर लाल किले की प्राचीर पर आएंगे नजर, विपक्ष हताश और निराश…

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *